About us

हमारे बारे में (About Me)

नमस्कार दोस्तों ! कैसे हो आप, सबसे पहले मै अपने बारे में बताता हु|

मेरा नाम रोहित कुमार गुप्ता है। मैं Aura – Bagodar, झारखंड का निवासी हूँ और मेरा उम्र 25 वर्ष है। मैंने अपनी स्नातक की डिग्री विनोबा भावे विश्वविद्यालय , हज़ारीबाग (VBU Hazaribag) से Zoology honours में पूरी की है। अपने शैक्षणिक सफर के साथ-साथ मैंने Zoopwheels.com और Viprider.in जैसी प्रसिद्ध वेबसाइटों में कार्य करके अनुभव भी प्राप्त किया है।

मेरा यह हिंदी ब्लॉग “रामवाणी” (Ramvani.com) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म के प्रति ही समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य है, संतों, महात्माओं, महागुरु और प्रमात्माओं के सच्चे प्रवचनों, कथा-कहानियों, और धर्मिक संदेशों को आप तक सरल और सुलभ भाषा में पहुँचाना। यहाँ आपको श्री प्रेमानंद जी महाराज (sri Premanand ji maharaj), श्री सद्गुरु महाराज (sri sadguru maharaj), Osho or Acharya Rajneesh ओर कई महापंडित,विद्वान और महागुरु के प्रवचन, भजन, धार्मिक कीर्तन तथा आध्यात्मिक ज्ञान की जानकारियाँ मिलेंगी जो आपके जीवन को संस्कारित, सुखमय और प्रेरणादायक बनाएंगी।

मैंने इस ब्लॉग के साथ-साथ Ramvani नाम से एक YouTube चैनल भी बनाया है, जहाँ नियमित रूप से धर्मिक प्रवचन, भजन, और सत्संग प्रस्तुत किए जाते हैं। आप हमारे चैनल को जाकर सब्सक्राइब करके आध्यात्मिक यात्रा में हमारे साथ जुड़ सकते हैं।

Ramvani.com about us
Ramvani.com about us

हमारे ब्लॉग की विशेषताएँ:

  • आध्यात्मिक कथा और प्रवचन जो जीवन में शांति, सत्य और प्रेम फैलाते हैं।
  • संतों और महापुरुषों के वाक्य और विचार, जो समाज को दिशा दिखाते हैं।
  • दैनिक जीवन के लिए प्रेरणादायक सुविचार और संस्कार।
  • भक्तिमय भजन और कीर्तन जो मन को श्रद्धा से भर देते हैं।

हमारा उद्देश्य

यह ब्लॉग केवल एक मंच नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक परिवार है, जहाँ हम सभी मिलकर धर्म, भक्ति, और सदाचार के संदेशों को फैलाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक सही और प्रामाणिक धार्मिक ज्ञान पहुँच सके और वे अपने जीवन में इसका पालन करके सुख, समृद्धि एवं मानसिक शांति हासिल कर सकें।

यदि आप आध्यात्म और दर्शन में रुचि रखते हैं, तो “रामवाणी” आपके लिए एक अद्भुत साथी रहेगा। हमारे साथ जुड़ें, हमारे ज्ञान के खजाने से लाभ उठाएं, और इस सच्चाई की यात्रा को और भी अधिक समर्थ बनाएं।


Scroll to Top